विद्यालयों में स्वच्छता अभियान सप्ताह
स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन स्वच्छता रथ पंचायत समिति सांकड़ा के विभिन्न गांवों में पहुंचा। जिला समन्वयक किशोर बिस्सा ने बताया कि शनिवार को पंचायत समिति सांकड़ा में भणियाणा, बलाड़, फलसूंड, पंचायत समिति जैसलमेर में खींया, खींवसर, पारेवर तथा पंचायत समिति सम में सोनू, सिपला,रामगढ़, डेढ़ा पहुंचा। रथ के द्वारा स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया तथा घरों में शौचालय बनाने का संदेश दिया गया।
निर्मल भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत यह रथ सभी पंचायतों में स्वच्छता का संदेश देते हुए गांव गांव जाएगा।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा 10 के छात्र सत्यम छंगाणी ने रिसाइकलिंग पर जोर दिया। भरत प्रजापत हीरालाल ने कचरे के उपयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर छात्र गूगरलाल माली, दीपिका, पूजा तथा भरत बोहरा ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाध्यापक श्यामसुंदर बोहरा ने कचरे का उपयोग अच्छी वस्तुओं को बनाने के लिए कहा। वरिष्ठ अध्यापक भगवतीलाल व्यास, रामचंद्र छंगाणी, धर्मनारायण व्यास, जवाहरलाल पुरोहित, गिरधरसिंह, दुर्गाशंकर चौहान, कैलाश दैया आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्यामसुंदर बोहरा ने सभी बच्चों तथा स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
शिवपुरा स्थित एकलव्य विद्या मंदिर में स्वच्छता अभियान का समापन किया गया। शिक्षक मनोहर ओड़ ने बताया कि दो दिवसीय इस अभियान में स्कूल के विभिन्न स्थानों पर सफाई तथा पेड़ों की रखवाली के लिए पालियां बनाई।
गौरतलब है कि जिला कलेक्टर के द्वारा स्वच्छता िायान चलाया गया था। उसको ध्यान में रखते हुए अध्यापक अर्जुन कालूंधा, मुकेश भार्गव, अभूराम, धीरज, दिलबर खिलजी, मनोहर ओड के नेतृत्व में विभिन्न टोलियां गठित कर सफाई व्यवस्था बांटी गई। अंत में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक प्रकाश ओड़ ने समापन पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता बरतने कार्य करने वाली टोली को मानित किया।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय ओढ़ाणिया में शनिवार को राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। प्रधानाध्यापक नरेन्द्रसिंह चारण ने बताया कि विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक चेतन राम वर्मा, सुभाषचंद्र गर्ग, श्रवणकुमार नागौरा खुशा