पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियों पर जताया रोष

शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियों पर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीखोड़ाई. ग्रामपंचायत बांधेवा के अंतर्गत ग्राम मेकूबा में स्थित राउप्रावि में कार्यरत शिक्षक को अन्य विद्यालय में प्रतिनियुक्त करने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक लगाने की मांग को लेकर विद्यार्थी स्कूल के मुख्य द्वार के आगे धरने पर बैठे तथा शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दो घंटे बाद सरपंच गफूर खां तथा समाजसेवी बरकत खां ने बीईईओ चैनसुख पुरोहित से दूरभाष पर दो दिन के भीतर प्रतिनियुक्ति समाप्त कर शिक्षण व्यवस्था सुचारू करने के आश्वासन देने पर ताला खोला गया।

यहहै मामला : ग्रामीणोंने बताया कि विद्यालय में कुल 164 विद्यार्थी है तथा विद्यालय में कुल 6 शिक्षक कार्यरत है। इसमें से एक अध्यापक को नोडल बना रखा है। डाक लेने ले जाने के लिए एवं 1 प्रधानाध्यापक है। ऐसे में शिक्षण व्यवस्था चरमराई हुई है। इसी विद्यालय के तीन अध्यापक जिनमें से एक को राउप्रावि बांधेवा एवं दूसरे को राउप्रावि खामथल, तीसरे को राप्रावि सुल्तान खां की ढाणी में प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण छात्रों का भविष्य बर्बाद होते देख अभिभावक बहुत चिंतित है। जिसके चलते ग्रामीण जामीन खां, माघल खां, नवाब खां, मीरे खां, अरबाज खां सहित दर्जनों अभिभावकों ने तालाबंदी की। इस दौरान बीईईओ चैनसुख पुरोहित, सरपंच गफूर खां, समाजसेवी बरकत खां ने समझाईश कर ताला खुलवाया। वहीं ग्रामीणों ने विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त नहीं की तो दुबारा तालाबंदी की जाएगी।

^बीईईओ ने दो दिन के भीतर प्रतिनियुक्ति पर लगे सभी शिक्षकों को मूल स्थान पर भेजने के आश्वासन पर ग्रामीणों से समझाईश कर ताला खुलवाया गया है। बरकतखां, समाजसेवी,बांधेवा

^मैंने दूरभाष पर मेकूबा के ग्रामीणों से समझाईश की। ताला खुलवाया गया। शीघ्र ही प्रतिनियुक्ति समाप्त कर शिक्षण व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा। चैनसुखपुरोहित, बीईईओपोकरण

भीखोड़ाई. शिक्षकोंकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे विद्यार्थी ग्रामीण।