पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामरसोड़े के समापन समारोह को लेकर बैठक आयोजित

रामरसोड़े के समापन समारोह को लेकर बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)

चामुंडामाता मंदिर में मंगलवार को सुबह 11 बजे माली समाज नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी आईदान माली द्वारा भादवा मेले के दौरान रामरसोड़ का समापन समारोह के संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक पप्पूलाल परिहार ने बताया कि चामुंडा माता मंदिर में बुधवार को राम रसोड़े का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी माली होगी। वहीं समारोह की अध्यक्षता चामुंडा माता मंदिर के अध्यक्ष कंवरलाल सोलंकी करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भणियाणा नायब तहसीलदार आईदान पंवार, माली विकास संस्थान के अध्यक्ष हंसराज सोलंकी, पार्षद खेताराम माली, मोतीलाल पंवार, आसूलाल सोलंकी, सुआदेवी माली समाज के पंच उपस्थित रहेंगे।

कार्यकर्ताओंको सौंपी जिम्मेदारियां

चामुडामाता मंदिर में मंगलवार को सुबह 11 बजे भंडारे का समापन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियों सौंपी गई। अंबालाल कोटवाल को माली समाज के पंचों को निमंत्रण देने तथा लाने-जाने के लिए जिम्मेदारी दी। संत लिखमीदास सेवा संस्थान के सचिव नेमीचंद सोलंकी को लाइट डेकोरेशन की जिम्मेदारी दी। पुखराज गहलोत को टेंट खाने पीने की व्यवस्था, ओमप्रकाश गहलोत को मंच संचालन, लाधाराम बागवान को स्मृति चिन्ह की तैयारी करने, कमलकिशोर सोलंकी को निमंत्रण पत्रों की सूची तैयार करने, माली नवयुवक मंडल अध्यक्ष ओंकारमल सोलंकी को माइक व्यवस्था, महात्मा ज्योति बा फूले संस्थान अध्यक्ष छोटमल पंवार को गांव-गांव जाकर लोगों को निमंत्रण देने, माली यूथ क्लब के अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सोलंकी को घर-घर जाकर कार्ड बंटवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि समापन समारोह को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी लग्न निष्ठापूर्वक के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि माली समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की। बैठक में डॉ. तरूण माली पप्पूलाल ठेकेदार, तुलछाराम सोलंकी, अंबालाल माली, पप्पूलाल पडिय़ार, कमलकिशोर, हंसराज माली, कपिल सोलंकी, चैनसुख सहित कई लोग उपस्थित थे।