शिविर में दूसरे दिन उमड़े लोग
राज्यसरकार द्वारा शुरू की भामाशाह योजना के तहत मंगलवार को दूसरे दिन शहर के वार्ड संख्या तीन मालियों का बास में शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य कार्य शिविर में कार्य करवाकर लाभ उठाया।
शिविर प्रभारी सुनील कुमार बोड़ा ने बताया कि मंगलवार को आयोजित शिविर में 29 भामाशाह कार्ड, 191 आधार कार्ड, 14 राशन कार्ड त्रुटि सुधार, 23 पेंशन सत्यापन, 43 बैंक खाता खोलकर लोगों का लाभांवित किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही शिविर स्थल पर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि भामाशाह शिविर का आमजन को भामाशाह योजना के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने भामाशाह कार्ड से पूर्व आधार कार्ड का निर्माण के लिए भी आमजन को प्रेरित किया।
भीखोड़ाई राज्य सरकार द्वारा शुरु किए गए भामाशाह शिविर में ग्राम पंचायत बलाड़ पर दूसरे दिन काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं पुरुषों ने भामाशाह कार्ड का पंजीयन करवाया।
शिविर प्रभारी पुखराज भार्गव, विकास अधिकारी नारायण सुथार, नायब तहसीलदार पदमाराम द्वारा पंजीयन के लिए लगे विभिन्न कंप्यूटर काउंटरों का सुबह 9 बजे से 6 बजे तक अवलोकन करते रहे। साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित भामाशाह योजना के बारे में जानकारी दी।
शिविरमें मिला लाभ : भामाशाहयोजना के शिविर के दौरान 105 भामाशाह कार्ड बनाए गए। वहीं 258 सदस्यों का पंजीयन किया गया। 60आधार कार्ड बनाए गए तथा राशन कार्ड में दर्ज त्रुटियों के लिए भी शिकायतों का पंजीकृत किया गया। साथ ही शिविर में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए शिविर प्रभारी द्वारा फलसूंड थाने से कांस्टेबल को लगाया गया। साथ ही शिविर में आने वाले ग्रामीणों की शिकायतों को भी अधिकारियों ने सुना
येथे उपस्थित : शिविरके दौरान शिविर प्रभारी पुखराज भार्गव, विकास अधिकारी नारायण सुथार,नायब तहसीलदार पदमाराम, ग्राम सेवक दानसिंह, मघाराम, रामेवरलाल, शैतानाराम, पटवारी सूबेसिंह, गोपालसिंह, मरुधरा बैंक केप्रतिनिधि लोकेश मीणा, सरपंच समद कंवर, समाजसेवी इंद्रसिंह, सोहन मूढ़ उपस्थित थे।
भीखोड़ाई. भामाशाहशिविर में कार्ड बनवाते ग्रामीण।
भीखोड़ाई. भामाशाहशिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।