पशु शिविर स्वीकृत करवाने की मांग
पोकरण. श्रीसमन्द गौशाला के अध्यक्ष जेठी देवी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर श्री समन्द गौ शाला में चारा डिपो पशु शिविर स्वीकृत करवाने की मांग की। अध्यक्ष जेठीदेवी ने बताया कि इस वर्ष भयंकर अकाल होने के कारण पशुओं के लिए अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार ने पोकरणवासियों के पशुओं के लिए अनुदानित दर पर बिना लाभ-हानि के चारा डिपो केन्द्र संचालन की स्वीकृति श्री समन्द गौशाला बाहरट गांव को अधिकृत किया गया है। पोकरण के आस-पास केे आवारा पशुओं के लिए शिविर चारा डिपो स्वीकृत की मांग की।