रैली निकालकर बेटी बचाओ का दिया संदेश
भास्कर न्यूज | पोकरण(आंचलिक)
हीरो कंपनी द्वारा शुरू की बेटी बचाओं अभियान के तहत 12 रेपिड डेजर्ट सफारी द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकालकर उदयपुर, जोधपुर, बालेसर, देचू में जगह-जगह पर बेटी बचाओ का संदेश दिया।
12 रेपिड डेर्जट सफारी के कैप्टन रवि सावरिया ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बेटी बचाओ अभियान शुरू कर लोगों को बेटी बेटे को एक सामान रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में तीन मुख्य बिन्दुओं पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें युवाओं को फौज में भर्ती करना, बेटियों को बचाओ तथा भारत स्वच्छ बनाने के लोगों को संदेश दिया जा रहा है।
लवांपोकरण पहुंचने पर अधिकारियों हुआ स्वागत
मोटरसाइकिलरैली के शनिवार को पोकरण पहुंचने पर पोकरण हीरो कंपनी के मैनेजर जितेन्द्र विश्नोई रविन्द्र विश्नोई ने लवां बोर्ड के पास के 12 रेपिट डेर्जट सफारी के कमांडेट, कैप्टन तथा अधिकारियों का स्वागत किया गया। 12 रेपिट डेर्जट के अधिकारी सुरेन्द्रपाल, सिकन्दर, रणजीत, सतवीर, बहादुर, मनजीत, अवतार, कुलदीप कुमार, जगविन्द्रसिंह, प्रवीण कुमार, प्रिन्स सहित कई अधिकारियों का तिलक मोली बांधकर स्वागत किया गया। इसके बाद कैप्टन रवि सावरिया ने लोगों को संबोधित करते हुए हर व्यक्ति को बेटा बेटी एक सामान रखने तथा अधिक से अधिक बेटियों को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को फौज में भर्ती होना का आह्वान किया।
इसी के साथ हीरो कंपनी के मैनेजर जितेन्द्र विश्नोई ने कहा कि उपखंड क्षेत्र में अभी बालिका शिक्षा क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है तथा बालिका शिक्षा पिछडऩे के कारण उपखंड क्षेत्र की बालिकाएं अपने घर के कामकागज में सिमट जाती है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बलिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश निम्बली, किसन निम्बली, कमल कुमार, नरपत सोलंकी, राहुल कुमार, डूंगर चौघरी, मोहित कुमार, मोतीलाल, महेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
डेजर्टसफारी के अधिकारियों ने किया पोस्टर का विमोचन
हीरोकंपनी द्वारा बेटी बचाओ अभियान के तहत शनिवार को पोकरण हीरो मोटर्स एजेंसी के आगे स्वागत समारोह के दौरान 12 रेपिट डेर्जट के अधिकारियों द्वारा बेटी बचाओ पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर के दौरान अधिकारियों ने पोस्टर के माध्यम से लोगों को बेटी बचाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगाकर लोगों को संदेश देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र बाहला, नाचना, भारेवाला, जालूवाला, टावरीवाला के लोगों को बेटी बचाने का आह्वान किया जाएगा तथा बेटियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि टेलीविजन के माध्यम से लोगों को बेटी के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।
पोकरण (आंचलिक). 12 रेिपट डेर्जट सफारी के अधिकारियों द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया।