- Hindi News
- एक दिवसीय फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण संपन्न
एक दिवसीय फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण संपन्न
तहसील कार्यालय में शनिवार को फसल कटाई प्रयोग मौसम रबी के महत्व के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक पटवारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. बी.एल. मीणा ने कहा कि फसल कटाई प्रयोग के दौरान भरे जाने वाले प्रपत्र संख्या एक दो समय पर जिला सांख्यिकी कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने पटवारियों भू-अभिलेख निरीक्षकों को मौके पर जाकर खेत का चयन करना है। उन्होंने राजस्व मंडल द्वारा आवंटित रेंडम जोड़े की संख्या, कुल खसरों की संख्या का भाग दिया जाए और शेष बचे उसी शेषफल की संख्या के खसरे में फसल कटाई प्रयोग संपादित किया जाए।
प्लाटका निर्धारण फसल कटाई के दिन ही बनाया जाए
मीणाने उपस्थित पटवारियों को फसल कटाई प्रयोग के अंतर्गत जो प्लाट का निर्धारण फसल कटाई के दिन ही बनाया जाए, निर्धारित माप का प्लाट अर्थात 5 गुणा 5 मीटर प्लाट में जो फसल है उसी फसल के दानों का दस ग्राम तौल कर प्रपत्र संख्या दो भरने के निर्देश दिए। मीणा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से फसल कटाई के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
चयनितफसलों की दी जानकारी
इसीप्रकार एसडीएम नरेन्द्रपालसिंह ने कहा कि पटवार वृत गिरदावरी वृत के अनुसार ही जिले कि चयनित फसलें तथा चना, गेहूं, राई, सरसों, जीरा, इसबगोल के संबंध विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पांचवी लघु सिंचाई गणना के कार्य की समीक्षा भी गई तथा जिन ग्राम पंचायतों में भामाशाह शिविर आयोजित हो चुके हैं।
संबंधित पटवारियों को महिला मुख्या के बैंक खता नंबर संबंधित बैठ से संकलित कर जिला भामाशाह कार्यालय में भिजवाने का आह्वान किया। इस अवसर पोकरण तहसीलदार नारायणगिरी, भणियाणा तहसीलदार पुखराज भार्गव, भणियाणा तहसीलदार आईदान पंवार, फलसूंड नायब तहसीलदार पदमाराम भील, पोकरण नायब तहसीलदार रामसिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।