नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा संपन्न
मोहनगढ़ |जिलेके 10 केन्द्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा शनिवार को संपन्न हुई। जिसमें कुल 2 हजार255 वि़द्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2 हजार 165 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। प्राचार्य एमएस हुसैन ने सभी केन्द्राध्यक्षों को शांतिपूर्वक ठंग से परीक्षा संचालित कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया उक्त परीक्षा राउमावि जैसलमेर, मोहनगढ़, नाचना, राबाउमावि जैसलमेर, रामगढ़, फतेहगढ, पूर्वीभाग पोकरण, उत्तरी भाग पोकरण, राबाउमावि पोकरण, रामावि सुथार पाड़ा,जैसलमेर में आयोजित की गई। गत वर्ष की तुलना में उपस्थिति का 5.88 प्रतिशत बढ़ा है।