जीत के बाद निकले जुलूस
जिले में शनिवार को जिला प्रमुख प्रधानों के चुनावों के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई और जुलूस निकाले। सबसे पहले पंचायत समिति सम के प्रधान की घोषणा हुई। उषा राठौड़ के निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। शहर के भीतरी हिस्सों से जुलूस भी निकाला गया और नारेबाजी की गई।
जसवंतसिंहफेक्टर
समसमिति हमेशा से ही भाजपा के खाते में रही है और इस बार कांग्रेस ने यहां पर कब्जा जमाया है। जसवंत फेक्टर इसकी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है। ऐसे में शहर में जब सम समिति में प्रधान की जीत पर जुलूस निकाला गया तो एक वाहन पर जसवंतसिंह का फोटो वाला बैनर लगा था जिस पर लिखा था बदला लेकर रहेंगे। लोगों में इसे लेकर काफी चर्चाएं भी चली।
पं.स.जैसलमेर-सांकड़ा में निकला जुलूस
पंचायतसमिति जैसलमेर सांकड़ा में मतदान हुआ। इन दोनों जगह भी कांग्रेस ने बाजी मारी। जैसलमेर में अमरदीन और पोकरण में अमतुल्ला प्रधान बनी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जैसलमेर पोकरण में जुलूस निकालकर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
जैसलमेर. सम प्रधान के जुलूस में दिखे जसवंत समर्थकों के बैनर।