पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. बी.आर. मेघवाल राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक

डॉ. बी.आर. मेघवाल राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमी बंगाल केडर के आई.पी.एस डॉ. बी.आर.मेघवाल को सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर का नया महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

वे वर्तमान महानिरीक्षक पी.सी.मीणा का स्थान लेंगे जो कि केंद्र में अपनी प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल पूरा होने पर अपने कैडर उत्तरप्रदेश वापस लौट रहे हैं।

जैसलमेर जिले के पोकरण उपखंड के मेड़वा गांव के निवासी डाॅ बी.आर.मेघवाल को केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर का नया महानिरीक्षक नियुक्त किया है। पश्चिमी बंगाल केडर 1992 बैच के आई.पी.एस मेघवाल इन दिनों सीमा सुरक्षा बल में प्रतिनियुक्ति पर आए हुए हैं तथा वर्तमान में बीएसएफ नाईन कमांड में पी.एस.ओ पर तैनात हैं।

डाॅ मेघवाल के आगामी तीन चार दिनों में राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण करने की संभावना है, इससे पहले मेघवाल सी.बी.आई में दिल्ली जोधपुर में एस.पी एंटी करप्शन विंग में तैनात होने के साथ बी.एस.एफ में जैसलमेर सेक्टर नोर्थ के उपमहानिरीक्षक पद पर रह चुके हैं।