- Hindi News
- नो पार्किंग बोर्ड के पास ही खड़े हैं वाहन
नो पार्किंग बोर्ड के पास ही खड़े हैं वाहन
शहर में यातायात व्यवस्था दिनों दिन बदहाल होती जा रही है। शहर में चिह्नित स्थानों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए थे। लेकिन इसकी भी खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। वाहन चालक नो पार्किंग जोन में ही वाहन खड़े कर रहे हैं। जिसके कारण पुलिस के आदेशों का आमजन पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे पोकरण शहर में हर समय वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। इसके साथ ही शहर में वाहनों के पार्किंग की कोई सुविधा नहीं होने के कारण वाहन चालक सड़क के किनारे ही अपने वाहन पार्क कर देते हैं। वाहनों के पार्किंग की इस बड़ी समस्या से निजात पाने के लिए नगरपालिका यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में कई स्थानों को नो पार्किंग जोन घोषित कर वहां पर नो पार्किंग का बोर्ड भी लगाया गया। लेकिन नो पार्किंग के बोर्ड लगे होने के बाद भी इन स्थानों पर वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। जिसके कारण स्थानीय लोगों के साथ साथ अन्य वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नहींहो रही है पालना
यातायातपुलिस कर्मियों शहर के विभिन्न स्थानों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए थे। लेकिन नो पार्किंग के बोर्ड इन दिनों मात्र नाम मात्र के बोर्ड बने हुए हैं। नो पार्किंग बोर्ड के आस-पास काफी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। उसके बाद भी तो पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है और ही यातायात पुलिस द्वारा इन वाहनों के खिलाफ कोई कदम उठाया जा रहा है।
यातायातपुलिस से मात्र दस कदम पर
जयनारायणव्यास चौराहा के दांई और हर समय यातायात पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात रहता है। वहीं बाई और अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड बनाया गया है। जिसे हटाने के लिए कई बार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। लेकिन हटाने के दो या तीन दिनों में यह स्टैंड पुन: बन जाता है। जिसके कारण इस स्थान पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाया गया। लेकिन टैक्सी स्टैंड पर वाहन खड़े करने वालों ने इस बोर्ड को दरकिनार कर अपने वाहन वहां पर खड़े कर दिए। वहीं पास ही खड़े यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
^शहरके नेशनल हाइवे पर जगह जगह लगे नो पार्किंग के बोर्ड को लगाया गया। लेकिन कई बार हटाने के बाद वाहन चालक पुन: वाहनों को वहां खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण परेशानी होती है। जल्द ही इन स्थानों पर वाहन खड़ा करने