भवन के अभाव में परेशान है कलाकार
भास्कर न्यूज. पोकरण(आंचलिक)
क्षेत्र के सनावड़ा गांव में मांगणियार बस्ती में स्थित कलाकार भवन सार संभाल नहीं होने के कारण दिनो दिन क्षतिग्रस्त हो जा रहा हैं।
ग्राम पंचायत द्वारा लगभग 75 हजार की लागत से इस भवन का निर्माण करवाया गया था। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा कलाकार भवन की देखभाल नहीं होने के कारण यह भवन क्षतिग्रस्त एवं ध्वस्त होने की आशंका बनी हुई हैं।
मांगणियार बस्ती के निवासियों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व यहां पर कलाकार भवन का निर्माण करवाया गया था लेकिन ग्राम पंचायत की सारसंभाल के अभाव में यह भवन खंडहर के रूप में तब्दील हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस भवन का उपयोग नहीं होने के कारण बस्तीवासियों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
मरम्मतकी मांग
मांगणियारजाति के लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देकर इस कलाकार भवन की मर मत करवाने के लिए मांग की है लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने के कारण यह भवन आदिनांक तक क्षतिग्रस्त पड़ा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा सरपंच एवं ग्रामसेवक को भवन की मर मत करने के संबंध में कई बार अवगत करवाने के बाद भी भवन की मर मत नहीं की जा रही है। जिसके चलते मांगणियार जाति के लोगों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को लिखित मौखिक रूप से कहने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
कहांकरे तैयारी
मांगणियारजाति लोगों द्वारा देश विदेश में समय समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है गांव में कलाकार भवन के अभाव में कार्यक्रमों की सही तैयारी नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांगणियार जाति लोगों को अपने घरों पर तैयारी करनी पड़ रही है। लेकिन सरकारी द्वारा बनाए गए कलाकार भवन का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
^गांव में बनाए गए कलाकार भवन का उपयोग नहीं होने के कारण इस भवन का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लेकिन मांगणियार जाति के लोगों द्वारा अपने घर पर तथा अन्यत्र जाकर तैयारी करनी पड़ रही है।
देवाराममांगणियार, ग्रामीण
^ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव लेकर पंचायत समिति को भिजवाए जाएंगे तथा स्वीकृति मिलने पर भवन की मर मत करवाई जाएगी।
ढेलकंवर, सरपंच,चौक
पोकरण. चौकस्थित कलाकार भवन बंद होने से परेशान हैं कलाकार।