सीएचसी में प्रशिक्षण आयोजित
ममता हैल्थ इंस्टीट्यूट फोर मदर एण्ड चाइल्ड द्वारा सीएचसी पोकरण में एक दिवसीय कम्यूनिटी वालिंटियर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में टीबी की बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में विभिन्न गांवों में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भ व्यक्ति के रूप में दूलीचंद खींची, डॉ. विजय शर्मा एसटीएलएस जितेन्द्र बिस्सा ने भाग लिया। प्रतिभागियों को टीबी के फैलने के कारणों, उसके रोकथाम के उपायों के बारे में बताया गया। टीबी हवा द्वारा, खांसने से फैलती है। टीबी का पता, बलगम की जांच से चलता है। बलगम जांच सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में की जाती है। सरकार द्वारा टीबी की दवाइयां भी निशुल्क दी जाती है। ममता संस्थान के जिला समन्वयक रमेशचंद्र गोगली ने प्रोजेक्ट अक्षय के बारे में जानकारी दी। जन कल्याण सेवा संस्थान के मंत्री चतुर्भुज पालीवाल ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस अवसर पर समाजसेवी अधिवक्ता धर्मेन्द्र बिस्सा ने विचार व्यक्त किए।
पोकरण. अस्पतालपरिसर में आयोजित प्रशिक्षण में हिस्सा लेते संभागी।