शैक्षिक भ्रमण पर जैसलमेर आए छात्र
न्यू फेथ मिशन स्कूल पोकरण के विद्यार्थियों ने शनिवार को स्वर्ण नगरी जैसलमेर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। स्कूल के व्यवस्थापक रजनीश कुमार इंसाफ अली ने बताया की स्कूल के 180 विद्यार्थियों का दल दो बसों एक गाड़ी से शनिवार को सवेरे पोकरण से रवाना होकर स्वर्ण नगरी जैसलमेर पहुंचा।
वहां पर गडसीसर लेक पटवा की हवेली बड़ाबाग जैन मन्दिर लौद्रवा का भ्रमण किया। सायं में विश्व विख्यात सम के धोरों का भ्रमण कर वहां पर केमल सफारी का लुत्फ उठाया तथा सूर्यास्त को निहारा उन्होंने बताया की इस एक दिवसीय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जैसलमेर की ऐेतिहासिक धरोहरों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा दल रात को वापस पोकरण रवाना हुआ।