- Hindi News
- डी फ्लोराइडेशन संयत्र बंद ग्रामीण परेशान
डी फ्लोराइडेशन संयत्र बंद ग्रामीण परेशान
भास्कर न्यूज. पोकरण(आंचलिक)
जलदाय विभाग द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध एवं मीठा पानी पीने के लिए उपखंड क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों एवं अन्य जगहों पर डी फ्लोराइडेशन सयंत्र लगाए गए थे। लेकिन विभाग द्वारा सार संभाल नहीं करने के कारण यह संयत्र दिनों दिन क्षतिग्रस्त एवं खराब होते जा रहे हैं।
जलदाय विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य जगहों पर लगाए गए फ्लोराइडेशन सयंत्र पिछले कई दिनों से खराब पड़े हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को मजबूरन फ्लोराइड युक्त पानी पीना पड़ रहा है। जलदाय विभाग द्वारा इसकी मर मत नहीं करवाने के कारण ग्रामीणों को तकलीफें उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को फ्लोराइड युक्त पानी मिलने के कारण लोगों में हड्डी संबंधी बीमारी बढ़ रही है। जिसके चलते लोगों में आने जाने तथा बैठने में कठिनाई हो रही है। जानकारी के अनुसार फ्लोराइड युक्त पानी पीने के कारण लगभग 150 लोगों को हड्डी संबंधी बीमारी फैल चुकी है। जलदाय विभाग द्वारा लाखों रुपए खर्च कर अनेक जगहों पर लगाए गए संयत्र मात्र दो माह तक चलने के बाद यह संयत्र अचानक खराब होने के कारण ग्रामीणों को दो माह तक ही शुद्ध एवं मीठा पानी मिला। संयत्र खराब होने की सूचना जलदाय विभाग के अधिकारियों को देने के बाद भी संयत्र को ठीक नहीं करवाया जा रहा है जिसके कारण दिनों दिन यह संयत्र क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उपखंड क्षेत्र के ग्राम डिडाणिया, केलावा, जलधरी, नानणियाई, केरावा, मोरानी, चौक, गुड्डी, सनावड़ा, नया सनावड़ा, बलाड़, बैतीणा, बोनाड़ा, लूणांकला, ौसड़ा, राजगढ़ सहित अनेक स्थानों पर खराब एवं क्षतिग्रस्त पड़ा है।
^विभागद्वारा लगाए गए डी फ्लोराइड संयत्र की खराब एवं क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने में तकनीशियनों द्वारा तत्काल तैयार करवाया जा रहा है। खराब एवं क्षतिग्रस्त पड़े सयंत्र की संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं से जांच करवाकर जल्द से जल्द मर मत करवाई जाएगी।
जेरारामगेंवा, एईएन,जलदाय विभाग पोकरण
पोकरण. बंदपड़े हैं डीफ्लोराइड यंत्र।