पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडीएम शर्मा सभापति तंवर ने लगाए झाड़ू

एडीएम शर्मा सभापति तंवर ने लगाए झाड़ू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को 68वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले से दिए गए भाषण में स्वच्छता कार्यक्रम को सरकार का महत्वपूर्ण एजेंडा माना है। राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों की अनुपालना में जिले के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छ भारत सप्ताह का शुभारंभ 25 सितंबर, गुरुवार से किया गया। पर्यटन की दृष्टि से विख्यात स्वर्णनगरी जैसलमेर में एडीएम भागीरथ शर्मा, नगरपरिषद के सभापति अशोक तंवर, उपखंड अधिकारी जैसलमेर गजेंद्र सिंह चारण, आयुक्त नगरपरिषद लक्ष्मण पंवार ने गड़ीसर चौराहा से झाडू निकालकर स्वच्छ भारत सप्ताह का आगाज किया।

सप्ताह के दौरान नगरीय क्षेत्रों को जनसहभागिता एवं नागरिकों के सक्रिय सहयोग से अच्छे स्तर की स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। अतिरिक्त कलेक्टर शर्मा ने आयुक्त को निर्देश दिए कि वे इस सप्ताह के दौरान पयर्टन नगरी को एकदम साफ-सुथरा बना दें। इस दौरान हर गली मोहल्ले में आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति संदेश एवं सीख दें कि वे अपने आवासों एवं उसके आस-पास के परिसर को एकदम स्वच्छ बनाएं। सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर सचिव जैसलमेर विकास समिति चंद्रप्रकाश व्यास , राजस्व अधिकारी नगरपरिषद जबर सिंह के साथ ही अच्छी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित थे। सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को सुबह से ही शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सफाई करना प्रारंभ किया। पहले दिन पवित्र गडीसर सरोवर के साथ ही गड़ीसर चौराहा से एसबीबीजे बैंक चौराहा तक पूरे सड़क मार्ग तक , हनुमान चौराहा से मलका प्रौल , हनुमान चौराहा से विजय स्तंभ तक पूरे सड़क मार्ग की सफाई कर्मचारियों ने सफाई की एवं कचरे को वहां से ट्रेक्टरों के माध्यम से हटाया गया। आयुक्त लक्ष्मण पंवार ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान शहर को एकदम साफ-सुथरा बनाया जाएगा वहीं शुक्रवार को विद्यार्थियों की जागरूकता प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। सप्ताह के दौरान चिकित्सालयों, विद्यालयों के साथ ही राजकीय कार्यालयों की भी सफाई की जाएगी।

पोकरण.प्रधानमंत्रीकी पहल पर चलाए गए स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान का गुरुवार को सुबह नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा तथा अन्य नगरपालिका स्टाफ द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका के कार्मिकों ने शहर की ह्रदय स्थली गांधी चौक में स्थित दुकानदारों से समझाईश कर उन्हें