- Hindi News
- क्षत्रिय युवक संघ प्राथमिक प्रशिक्षण आयोजित
क्षत्रिय युवक संघ प्राथमिक प्रशिक्षण आयोजित
क्षत्रिययुवक संघ का चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर क्षेत्र के झलारिया गांव में ध्वजारोहण एवं गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ संघ वरिष्ठ स्वयं सेवक तथा प्रांतीय शिक्षक प्रमुख नरपतसिंह राजगढ़ द्वारा किया गया।
शिविर उद्घाटन के अवसर पर प्रशिक्षण में उपस्थित शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए संचालक नरपतसिंह राजगढ़ के कहा कि आज के समय में संपूर्ण समाज भौतिकवादी संस्कृति की ओर जा रहा है। इस समय संस्कारित संस्कृति से विमुख हो रहा है। इस कारण क्षत्रिय युवक संघ बालकों को संस्कारित करके राष्ट्र के लिए श्रेष्ठ एवं संस्कारित नागरिक निर्माण का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर समाज से अपने बालकों को इस श्रेष्ठ एवं संस्कारित करके निर्माण का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर समाज सेम अपने बालकों को इस श्रेष्ठ कार्य के लिए भेजने का आह्वान किया।
इस चार दिवसीय शिविर में शक्ति उपासना, यज्ञ, प्रवचन, गीता, धार्मिक ग्रंथों के प्रसंगानुसार आध्यात्मिक, शारीरिक, मानसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उम्मेदसिंह बड़ोडा गांव, सवाईसिंह सनावड़ा, अर्जुनसिंह, मैराजसिंह, खंगार सिंह भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर देवीसिंह, शेरसिंह, सवाईसिंह, किशन सिंह, नेपालसिंह, स्वरूपसिंह, भंवरसिंह, गोरधन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पोकरण. आयोजितचार दिवसीय शिविर के शुभारंभ में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी।