- Hindi News
- सेवापुरी महाराज धूणे का होगा जीर्णोद्घार
सेवापुरी महाराज धूणे का होगा जीर्णोद्घार
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)
सेवापुरीमहाराज धूणे में बुधवार की रात्रि में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार आईदान माली उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सूरजमल बागवान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी माली पूर्व पार्षद बंशीलाल बागवान, माली विकास संस्थान के अध्यक्ष हंसराज सोलंकी, रूपा राम बागवान, बीकानेर के समाजसेवी जेठमल, प्रकाश पंवार उपस्थित थे। इससे पहले सेवापुरी महाराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने सर्वस मति से धूणे का विस्तार करवाने का निर्णय लिया। इसी के साथ उन्होंने सहमति से धूणे में पौधारोपण करने तथा उनकी परवरिश करने का भी निर्णय लिया गया। इसी के साथ धूणे परिसर में पौधे लगाने के लिए लाधाराम को जि मेदारी सौंपी। इसी के साथ पौधों की परवरिश करने के लिए महेन्द्र कुमार को जि मेदारी दी गई। इसके साथ ही मंदिर में होने वाले आय-व्यय के संबंध में चर्चा की गई।
सेवापुरी महाराज धूणे में बागवान परिवार द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी माली नायब तहसीलदार आईदान पंवार का स्वागत किया गया। इसी के साथ नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी देवी माली ने धूणे में कमी को देखते हुए नगरपालिका मद से सत्संग भवन का निर्माण करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर रूपा राम, श्यामलाल, तेजाराम, कोजाराम, इंछालाल ग्रामसेवक, अखेराज मास्टर, कैलाश मिस्त्री, शिवा गहलोत, महेन्द्र, ओमप्रकाश नि बली, कानाराम, हरीश कुमार, खेताराम, जगुराम, गगूरलाल, गोविंद, अखेराज, कंवर लाल, कन्हैयालाल, तेज माल सांखला, माली विकास संस्थान के अध्यक्ष हंसराज सोलंकी, मगपुरी, पुखराज गहलोत, मंंदिर अध्यक्ष कंवर लाल सोलंकी, प्रकाश बीकानेर, जेठाराम, जितेन्द्र सोलंकी, गजेन्द्रसिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
पोकरण. बैठकमें धूणे का विस्तार को लेकर चर्चा करते कार्यकर्ता