राणीदानसिंह भुट्टो का स्वागत
रामदेवरा. राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय के राणीदानसिंह भुट्टो के जैसलमेर का जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद रामदेवरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रविवार को जैसलमेर में राजस्थान शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पद पर भुट्टो को निर्वाचित किया गया। रविवार शाम को भुट्टो के रामदेवरा पहुंचने पर स्थानीय शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य उगम सिंह तंवर, आम सिंह सोलंकी, भाखर राम वानर, कानसिंह परिहार, अर्जुन सिंह सोलंकी, भाजपा सांकड़ा मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह तंवर, अन्नाराम चौधरी, लक्ष्मण सिंह तंवर पोकरण तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह उपस्थित थे।