पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओढाणिया में गहराया पेयजल संकट

ओढाणिया में गहराया पेयजल संकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)

ग्रामपंचायत खेतोलाई के राजस्व गांव ओढाणिया के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर गांव में पेयजल सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की।

ग्रामीण तुलछाराम ने बताया कि गांव में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। जिसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा गांव में तीन जीएलआर का निर्माण करवाया गया। लेकिन तीनों जीलआर में पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों को महंगे दामों पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा तीन जीलआर को पाइप लाइन जोडऩे के बाद भी जीएलआर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक जीएलआर में ना मात्र का पानी आने के कारण ग्रामीणों सहित पशु मवेशियों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध जलदाय विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है।

जनप्रतिनिधियों ने दिया था आश्वासन

ओढाणिया गांव में पिछले दस दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ द्वारा ओढाणिया गांव का दौरा किया। दौरान के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर विधायक को अवगत करवाया गया था। जिस पर विधायक ने तीन में दिन के भीतर में पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने का आश्वासन दिया था। इसके साथ गांव में विभिन्न जगहों पर पानी की टूटिया लगाने भी आश्वासन दिया था। लेकिन विधायक के आश्वासन के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके ग्रामीणों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

विधायक आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

ज्ञापन