पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त वार्डवासी हो रहे परेशान

सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त वार्डवासी हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्ड संख्या दो तीन में नगरपालिका प्रशासन द्वारा बिछाई गई सीवरेज लाइन इन दिनों वार्डवासियों के लिए आफत बन गई है। सीवरेज लाइन का गंदा पानी सड़क पर बिखरने के कारण वार्डवासियों को आने जाने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासी रमणलाल सोलंकी ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा वार्ड संख्या दो तीन में सीवरेज लाइन बिछाई गई। लेकिन सीवरेज लाइन का गंदा पानी सड़कों घरो तथा पानी के टांकों में पहुंचने के कारण वार्डवासियों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे है।

उन्होंने बताया कि वार्ड में जगह-जगह से सीवरेज क्षतिग्रस्त होने के कारण सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बिखरने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगरपालिका के अधिकारियों कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं देने के कारण वार्डवासियों के लिए सीवरेज लाइन आफत बन गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 3 के सीवरेज लाइन गंदा पानी वार्ड संख्या दो में आने के कारण वार्डवासियों को वहां पर चलना भी मुश्किल हो गया है।

जगह-जगह सीवरेज का पानी बंद हो जाने के कारण सीवरेज लीकेज होने सीवरेज लाइन का गंदा पानी वार्डवासियों के घरों टांकों में पानी जाता है। जिससे वार्डवासियों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

पोकरण. वार्ड संख्या दो तीन में सीवरेज लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने आमजन को चलने में हो रही परेशानी