पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल की करें मॉनिटरिंग, अव्यवस्थाओं में लाए सुधार

पेयजल की करें मॉनिटरिंग, अव्यवस्थाओं में लाए सुधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरएनएल मीना ने अधिशासी अभियंता जलदाय पोकरण को निर्देश दिए कि वे अपने कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता के माध्यम से पोकरण क्षेत्र में जहां पानी की समस्या अधिक रहती है उसके लिए विशेष माॅनिटरिंग करके पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाए। उन्होंने उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को खाद्य निरीक्षक के माध्यम से झोलाछाप डाॅक्टरों के खिलाफ आगामी बैठक से पूर्व अभियान चलाकर उनके धरपकड़ की कार्रवाई करने को कहा।

माहौलखराब तो कार्रवाई

कलेक्टरमीना ने पानी बिजली एवं समसामयिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक में श्रीजवाहिर चिकित्सालय के पीएमओ डाॅ. खीची को निर्देश दिए कि वे चिकित्सकों को पाबंद करें कि उनका व्यवहार मरीजों के साथ मधुर रहें। उन्हें अच्छी तरह से उपचार करने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिस चिकित्सक के कारण किसी भी प्रकार का माहौल खराब हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उन्होंने निजी एम्बुलेंस भी चिकित्सालय परिसर में खड़ी नहीं करने, डाॅक्टर वर्मा जो सोनोग्राफी के प्रशिक्षित चिकित्सक हैं उसकी ड्यूटी रात्रि पारी में लगाकर दिन में लगाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों की सोनोग्राफी भी समय पर चिकित्सालय में हो सके।

कीटनाशक स्प्रे करवाएं

कलेक्टरने शहर में जहां डेंगू बुखार के रोगी पाएं गए है उन क्षेत्रों में कीटनाशक स्प्रे तत्काल करवाने के निर्देश दिए। वहीं एन्टी लार्वा की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। पीएमओ ने बताया कि श्री जवाहिर चिकित्सालय में डेंगू की जांच की व्यवस्था चालू कर दी गई है।

शहर को बनाए स्वच्छ एवं साफ-सुथरा

कलेक्टरने नगरीय निकाय के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे राजस्थान स्वच्छता अभियान के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार लाए। उन्होंने जेठवाई रोड पर रोड लाइटें जो बंद पड़ी है उसको रात्रि में चालू कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरयूआईडीपी के कार्यों को भी तीव्र गति से कराने, जैसलमेर शहर में पानी के इंटर कनेक्शन कार्य को भी ठेकेदार को पाबंद कर शीघ्र कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारी को गौशालाओं एवं पशु शिविरों में चिकित्सा टीम भेजकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम भागीरथ शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय ओपी व्यास, पीडब्ल्यूडी सी.एस. कल्ला , अधिशासी अभियन्ता