- Hindi News
- मेघवालों की ढाणी में बिजली कनेक्शन देने की मांग
मेघवालों की ढाणी में बिजली कनेक्शन देने की मांग
पोकरण (आंचलिक). उपखंडक्षेत्र के ग्राम गुड्डी स्थित मेघवालों की ढाणी में पिछले कई वर्षो से बिजली कनेक्शन नहीं देने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे में जीना यापन करना पड़ रहा है।ग्रामीण ओमप्रकाश ने बताया कि मेघवालों की ढाणी में लगभग आधे से ज्यादा बीपीएल परिवार निवास करते है। उन्होंने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए डिस्कॉम कार्यालय में फाइलें जमा करवाई गई लेकिन अधिकारियों द्वारा इन फाइलों पर ध्यान नहीं देने के कारण ग्रामीणों को बिजली सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि डिस्कॉम के अधिकारियों कर्मचारियों को कई बार लिखित मौखिक रूप से अवगत करवाया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण ग्रामीणों को डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हो रहे है। उन्होंने बताया कि उपखंड क्षेत्र के कई गांव ढाणियों को बिजली सुविधा से जुड़ा हुआ है तथा इस तरफ तो प्रशासन ध्यान दिया जा रह है ही जनप्रतिनिधि। जिसके चलते ग्रामीणों को पिछले कई वर्षो से अंधेरे में जीना पड़ रहा है। उन्होंने उपंखड अधिकारी से मांग की है कि तत्काल मेघवालों की ढाणी बिजली सुविधा उपलब्घ करवाकर आमजन को राहत पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में खेताराम, हीराराम, फकीराराम, भंवरलाल, कंवरलाल, बुधराम, अमलोखराम, जैनाराम सहित कई लोगों के हस्ताक्षर थे।