- Hindi News
- दिसम्बर में जिलाधिकारी करेंगे स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण
दिसम्बर में जिलाधिकारी करेंगे स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण
कलेक्टरएनएल मीना के साथ ही जिलाधिकारी दिसम्बर में जिले में राजकीय चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, निशुल्क दवा वितरण व्यवस्था, जननी शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों आदि का अवलोकन करेंगे।
कलेक्टर मीना श्रीजवाहिर चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। उनके द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन स्वास्थ्य केन्द्र हाबूर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद स्वास्थ्य केन्द्र देवीकोट, अतिरिक्त जिला कलक्टर देवा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वास्थ्य केन्द्र डिस्पेंसरी गांधी काॅलोनी जैसलमेर, उपायुक्त उपनिवेशन जैसलमेर स्वास्थ्य केन्द्र सांगड का आकस्मिक निरीक्षण करेगे। इसी प्रकार उपायुक्त उपनिवेशन नाचना स्वास्थ्य केन्द्र नाचना एवं नोख, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर स्वास्थ्य केन्द्र सम, उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ़, स्वास्थ्य केन्द्र झिनझिनयाली, उपखण्ड़ अधिकारी पोकरण स्वास्थ्य केन्द्र फलसूण्ड़, तहसीलदार जैसलमेर स्वास्थ्य केन्द्र खुहडी, तहसीलदार पोकरण स्वास्थ्य केन्द्र पोकरण एवं रामदेवरा, विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर स्वास्थ्य केन्द्र लाठी, तहसीलदार फतेहगढ स्वास्थ्य केन्द्र म्याजलार, तहसीलदार उपनिवेशन रामगढ नम्बर 1 स्वास्थ्य केन्द्र मोहनगढ़, सहायक आयुक्त उपनिवेशन मोहनगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ, विकास अधिकारी पंचायत समिति सम स्वास्थ्य केन्द्र चिन्नू, तहसीलदार उपनिवेशन नाचना 1 स्वास्थ्य केन्द्र लौहार की तथा विकास अधिकारी पंचायत समिति सांकडा स्वास्थ्य केन्द्र भणियाणा तथा तहसीलदार भणियाना स्वास्थ्य केन्द्र सांकडा एवं जालोडा का आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करेंगे।