पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशामुक्ति चिकित्सालय का शुभारंभ

नशामुक्ति चिकित्सालय का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरसिद्धी होम्योपौथिक चिकित्सालय एवं नशा मुक्ति चिकित्सालय का शुभारंभ स्थानीय न्यू फेथ मिशन विद्यालय के पास समारोह पूर्वक किया गया।

डॉ. गोपाल सिंह सोढा ने बताया कि इस चिकित्सा पद्धति से जुङी तमाम चिकित्सा सुविधाएं चिकित्सालय में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि देश में नशा प्रवृति बहुत बढ़ी हुई है इस क्षेत्र में लोग नशा मुक्ति भी चाहते हैं। जिसके चलते नशे से मुक्ति पाने वाले नशे बाजों को यहां पर नशा मुक्ति केन्द्र नहीं होने से जोधपुर की ओर रूख करना पड़ता था। जिसके कारण कई लोग आर्थिक स्थिति से संपन्न नहीं होने के कारण नशे से मुक्ति पाने में अपने आपको असमर्थ महसूस करते थे। केंद्र में नशा मुक्ति होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से ही करवाई जाएगी। जिसका शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उक्त चिकित्सालय में पथरी, चरम रोग, दमा रोग, बवासीर, हृदय रोग, रक्त चाप, मधुमेह तथा नशा मुक्ति संबंधी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।