पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोकरण में अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय खोलने की मांग

पोकरण में अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय खोलने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण (आंचलिक). भारतीयजनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष आईदान गर्ग ने मुख् यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उपखंड क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वित्त आयोग कार्यालय खोलने की मांग की। पूर्व उपाध्यक्ष आईदान गर्ग ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वित्त आयोग का कार्यालय नहीं होने के कारण अनुसूचित जाति जनजाति लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति वित्त आयोग कार्यालय जैसलमेर खुला हुआ है लेकिन पोकरण क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि पोकरण उपंखड क्षेत्र बहुत लंबा- चौड़ा क्षेत्र है तथा पोकरण से जैसलमेर जाने के लिए दो घंटे लगते है तथा कई बार जैसलमेर में भी कार्यालय में अधिकारी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को वापिस पोकरण आना पड़ता है तथा ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि उपखंड क्षेत्र में कार्यालय खोला जाए तो अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग लोगों को पर्याप्त मात्रा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जैसलमेर में भी कई बार कार्यालय खुला रहता है कई बार कार्यालय बंद होने के कारण पोकरण क्षेत्र केे लोगों को फायदा नहीं मिल जाता है। उन्होंने बताया कि पोकरण क्षेत्र में कार्यालय खोला जाता है तो क्षेत्र के कई समाज में उत्थान संबंधी कार्य तथा लॉनिंग कार्य सहित अन्य कार्य हो सके। जिससे यहां के लोगों लाभ मिल सके।