पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट ग्रांट एक्ट तहत दिए गए पट्टों की जांच करने की मांग

स्टेट ग्रांट एक्ट तहत दिए गए पट्टों की जांच करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्ड संख्या दो में नगरपालिका प्रशासन द्वारा दिए गए स्टेट ग्रांट एक्ट के पट्टों की जांच करने की मांग की। वार्डवासी मांगीलाल गहलोत ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर बताया कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा हाल ही शुरू की स्टेट ग्रांट एक्ट योजना के तहत दिए गए पट्टों की जांच करने की मांग की। उन्होंने बताया कि वार्ड सं या दो बागवानों वास नगरपालिका प्रशासन द्वारा रामसरोवर तालाब से बागवान वास जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को स्टेट ग्रांट के पट्टे दिए गए तथा अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क मार्ग को संकड़ा कर देने के कारण वार्डवासियों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों द्वारा अपना कई जगहों पर अतिक्रमण कर स्टेट ग्रांट तहत पट्टे लेकर अतिक्रमण कर मार्ग को संकड़ा किया जा रहा है। लेकिन नगरपालिका प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं देने के कारण अतिक्रमणकारियों द्वारा डामर सड़क पास भी अतिक्रमण कर मकान बनाए जा रहे है। इसी के साथ उन्होंने बागवान वास से सेवापुरी धूणे जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अपने मकान बनाकर सड़कों की ओर बढ़ जाते है जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों सहित आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।