गुलाबशाह पीर का उर्स आज
गुलाबशाहपीर अंजुमन कमेटी सोसायटी पोकरण द्वारा शुक्रवार को हजरत गुलाबशाह पीर की दरगाह पर सालाना उर्स मुबारक का आयोजन किया जाएगा। दरगाह कमेटी अध्यक्ष उस्मान घोसी ने बताया कि शुक्रवार को उर्स का आगाज शाम 5 बजे तेलियों की मस्जिद से चद्दर चढ़ाने के साथ शुरू होगा। शाम 7 बजे दावते आम रात 9 बजे तकरीर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में देर रात दुआ के साथ साथ उर्स का समापन किया जाएगा।