परिषद ने हटाए अतिक्रमण
कस्बेमें विश्वकर्मा धर्मशाला के आगे बीते दिनों किए गए अतिक्रमणों पर गुरुवार को प्रशासन ने भारी पुलिस लवाजमें के साथ बुलडोजर चलाकर अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। गुरुवार अलसुबह शुरू किए गए इस अभियान में पूर्णतया शांति बनी रही तथा दो घंटे तक चले इस अभियान को देखने कस्बेवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई।
धर्मशालासड़क के बीच की जमीन पर अतिक्रमण
कस्बेके नाचना चौराहा से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर पिछले दिनों पंचायतराज चुनावों के दौरान धर्मशाला एवं सड़क के बीच खाली पड़ी जमीन पर कुछ अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण करके इस जमीन पर पक्का निर्माण करवा दिया। जिस पर विश्वकर्मा समाज के दबाव के चलते प्रशासन ने इन अतिक्रमणों को हटा दिया।
पुलिसप्रशासनिक अमला रहा तैनात
अतिक्रमणहटाने के दौरान पोकरण उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्रपाल सिंह शेखावत, तहसीलदार नारायण गिरी, पोकरण पुलिस वृताधिकारी धीमाराम, पोकरण थानाधिकारी प्रेमदान रतनू, रामदेवरा थानाधिकारी झब्बर सिंह राजपुरोहित, भूनिरिक्षक गोविन्द राम, पटवारी घेवरराम सहित 100 के करीब महिला एवं पुरूष पुलिसकर्मी तैनात थे।
गुरूवार अलसुबह विश्वकर्मा धर्मशाला के आगे किए गए अतिक्रमणों को प्रशासन द्वारा हटाए जाने की खबर कस्बे में आग की तरह फैल गई। जिसके कारण कस्बेवासियों की भारी भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई तथा कस्बे में दिनभर कई प्रकार की चर्चाओं का दौर चलता रहा। प्रशासन ने मात्र इस धर्मशाला के आगे किए गए अतिक्रमणों को ही हटाकर इस अभियान की इतिश्री कर दी। कस्बे में रामसरोवर, पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित यात्रिका एवं दर्जनों जगहों पर अतिक्रमण किए हुए हैं।
रामदेवरा. अतिक्रमण को हटाता अतिक्रमण दस्ता।