- Hindi News
- टवेरा बोलेरो की भिड़ंत में 2 महिला सहित 6 घायल
टवेरा बोलेरो की भिड़ंत में 2 महिला सहित 6 घायल
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)
ग्रामपंचायत चौक के पास बुधवार रात लगभग 11.30 बजे टवेरा बोलेरो की आमने सामने भिड़त होने से दो महिला सहित छह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में गाड़ी सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें में लाखाराम पुत्र मिश्रीराम (60) निवासी भैसड़ा, ओमप्रकाश पुत्र गटाराम सोनी निवासी देवाड़ी, रघुवीरसिंह पुत्र भंवरसिंह (30) निवासी भैसड़ा, प्रिया प|ी सावन कुमार (28) माली, सावन कुमार पुत्र शिवलाल (30) माली, मीरा प|ी शिवलाल (50) सभी निवासी कोरिया का बास पोकरण गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबूलेंस ईएमटी मनमोहन हींगड़ा पायलट सत्यनारायण देवड़ा ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पोकरण अस्पताल लाए। घायल लाखाराम, ओमप्रकाश, रघुवीरसिंह, मीरा माली को जोधपुर रेफर कर दिया गया।