पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासनिक उपेक्षा के चलते महिला ने की इच्छा मृत्यु की गुहार

प्रशासनिक उपेक्षा के चलते महिला ने की इच्छा मृत्यु की गुहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण | उपखण्डकार्यालय पोकरण में उस समय खलबली तब मच गई, जब लोहारकी निवासी कमला ने तहसीलदार नारायणगिरी को इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई। कमला प|ी पेमाराम (70) ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप इच्छा मृत्यु के आदेश देने की मांग की।

कमला ने ज्ञापन में बताया कि उसका मुरबा चक संख्या 4 जीटीबी मुरबा नं. 186/54 कुल रकबा 24.05 बीघा आया हुआ है। जिस पर हिरयार निवासी अली पुत्र अब्दुल ने अवैध रूप से कब्जा करके खेती कर रहा है। इसमें कुछ लोग लोहारकी के हैं। मामल की शिकायत करने के बाद भी उपनिवेशन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बार-बार पुलिस के भी चक्कर लगाकर परेशान हो चुकी है। अतिक्रमणकर्ताओं ने उसे कागजों में भी मृत घोषित कर दिया है। प्रशासन द्वारा भी मुझे सही मुरबा दिखाकर 3 जीटीडी के अनउपजाऊ मुरबा दिखाकर कब्जा दिलाना चाहता है। चैनाराम पुत्र त्रिलोकाराम नाई, दुर्गसिंह पुत्र अमरसिंह हल्का पटवारी कलाराम से मिलीभगत करके मुरबा को ही बदल दिया है। उन्होंने मांग की है कि मेरा सही मुरबा दिलाएं। नहीं तो मुझे इच्छा मृत्यु का आदेश दिलाया जाए।

इनकाकहना

^इच्छामृत्यु का आदेश दिलाने के लिए महिला ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया है। जिस पर आगामी कार्रवाई के लिए उसे जिला कलेक्टर को प्रेषित कर दिया है। नारायणगिरी,तहसीलदार, पोकरण