पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्म मृत्यु पंजीकरण के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

जन्म-मृत्यु पंजीकरण के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाग्रामीण विकास अभिकरण के सभाकक्ष गुरुवार को जिला स्तरीय जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण के संबंध में एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस संबंध में डाॅ. बृजलाल मीना, जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं सहायक निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, जैसलमेर ने कार्यशाला में उपस्थित संभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण के अधिनियम/राज्य नियमों की जानकारी पॉवर पोइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से लाभदायी जानकारी दी।

रजिस्ट्रीकरण की प्रगति समीक्षा कर उसमे सुधार लाने के लिए विविध पहलुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया, यदि जन्म-मृत्यु की घटनाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण किया जाता है तो प्रत्येक 10 वर्ष में होने वाली जनगणना का इन्तजार करने की भी आवश्यकता नहीं रहती है। इस अवसर पर उपस्थित संभागियों को शत प्रतिशत पंजीकरण करने के निर्देश दिए।कार्यशाला के दौरान जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित पहचान वेब पोर्टल की जानकारी हरिशंकर अग्रवाल, उपनिदेशक एवं एसीपी, गवर्नेंस सेल द्वारा दी गई।

अग्रवाल ने उपस्थित संभगियों को प्रपत्र संख्या 1 एवं को पहचान वेब पोर्टल पर आॅनलाइन कर जन्म एवं मृत्यु के प्रमाण पत्र प्रिन्ट करने सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में नन्दकिशोर दवे, ब्लाक सांख्यिकी अधिकारी, पंचायत समिति जैसलमेर डाॅ रविन्द्र सांखला, उपरजिस्ट्रार, जवाहिर चिकित्सालय, जैसलमेर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डाॅ आर.पी.गर्ग, डाॅ. आर.के. पालीवाल, गौतमचन्द जैन, जिला रसद अधिकारी, महेन्द्र कुमार सोनी, प्रगति प्रसार अधिकारी, पंचायत समिति सांकड़ा, एवं ड्रीम हाॅस्पीटल, ब्लाक सांख्यिकी कार्यालय सांकड़ा एवं सम, महिला बाल विकास विभाग, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, न्यू राजस्थान हाॅस्पीटल, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, सीएससी सांकड़ा, पोकरण, रामगढ़ के कार्मिकांे को इस प्रशिक्षण में जन्म-मृत्यु पंजीकरण की जानकारी दी।