स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां
पाेकरण (आंचलिक). सरकारी कार्यालयों के शौचालाय में बिखरी गंदगी
पोकरण(आंचलिक). सार्वजनिक स्थलों पर कचरे के लगे ढेर
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)
प्रधानमंत्रीद्वारा चलाए जा रहे भारत स्वच्छ सप्ताह अभियान की धज्जियां उड़ रही है। वहीं दूसरी ओर सरकारी कार्यालय में स्वच्छता के नाम पर सरकारी कार्यालयों में सफाई नाम मात्र की हो रही है।
अधिकारियों के ऑफिस के आगे कचरे के ढे़र लगे हुए हैं। स्कूलों, कार्यालयों तथा सावर्जनिक स्थलों में शौचालय बनाकर उन्हें साफ सुथरा रखने के भी आदेश दिए गए थे।
सफाईके नाम पर हो रही खानापूर्ति
केन्द्रराज्य सरकार द्वारा सफाई के प्रति के ध्यान नहीं दिया जा रहा है तथा अधिकारियों द्वारा सफाई के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है।
वहीं अधिकािरयों द्वारा सफाई के नाम पर कोई बजट खर्च नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते शहर ग्रामीणों क्षेत्राें में पर्याप्त मात्रा साफ सफाई नहीं हो पा रही है। जिसके चलते अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों की पालना कर अपने प्रयासों से साफ सफाई की जा रही है।
शौचालयोंकी हो रही दुर्दशा
केन्द्रराज्य सरकार ने कलेक्टर को साफ सफाई के तौर पर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय बनाकर साफ सुथरा रखने के आदेश िदए गए।
अभी तक तो शौचालय बनाए गए ही उनकी साफ सफाई की जा रही है। ऐसे कई सरकारी कार्यालयों में शौचालय तो बना दिए लेकिन वे क्षतिग्रस्त हो रहे है।
सफाईके लिए अलग से नहीं बजट आवंिटत
केन्द्रसरकार राज्य सरकार ने भारत स्वच्छता के अभियान तो चला िदया लेकिन बजट आवंटन नहीं होने के कारण सफाई नहीं की जा रही है।
^भारतस्वच्छ सप्ताह अभियान के तहत कोई अलग से बजट आवंटन नहीं है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में सफाई कार्य करवाया जा रहा है। सफाई के नाम पर कोई बजट आवंटन नहीं किया गया है। टीकमारामचौघरी, बीडीआे, प.स.सांकड़ा