पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिणला गांव में पेयजल संकट

सिणला गांव में पेयजल संकट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण (आंचलिक) | ग्रामपंचायत डिडाणियां के सिणला गांव में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट छाया हुआ है। लेकिन जलदाय विभाग द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीण बुधाराम ने बताया कि सिणला गांव में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट होने के कारण ग्रामीणों सहित पशुओं के हाल बेहाल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या होने के कारण ग्रामीणों को महंगे दामों में पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।