एबीवीपी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
पोकरण | सियाचिनहिमस्खलन में शहीद हुए जवानों को रविवार को राजपूत छात्रावास में एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई है। श्रद्धांजलि के दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर वीरमसिंह, कुन्दनसिंह, आसूसिंह, किसनसिंह, भोमसिंह, सवाईसिंह, अशाेक भील, गजेन्द्रपालसिंह, रावलसिंह, हुकमसिंह, नन्दकिशोर, गोपालसिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसी प्रकार राजमथाई में भी शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।