पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से वकील लौटेंगे काम पर

आज से वकील लौटेंगे काम पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज से वकील लौटेंगे काम पर

जैसलमेर.पिछलेदो माह से अधिक समय से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई। जैसलमेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुल्तानाराम बारूपाल ने सोमवार से सभी वकीलों को काम पर लौटने की अपील की है।

लाडकुमारीजैन लेंगी बैठक

जैसलमेर.राजस्थानराज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रोफेसर लाडकुमारी जैन रविवार को सर्किट हाउस जैसलमेर पहुंच गई है। कलेक्टर एन एल मीना ने बताया कि महिला आयोग की अध्यक्ष सोमवार को शाम 5 बजे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ सर्किट हाउस में बैठक लेंगी। आयोग की अध्यक्ष जैन मंगलवार को सुबह 8 से 10 बजे तक सर्किट हाउस जैसलमेर में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनेगी एवं उसके बाद वे बाड़मेर के लिए प्रस्थान करेगी।

इंजीनियर्सडे पर बैठक आज

जैसलमेर.फैडरेशनऑफ राजस्थान इंजीनियर्स की जिला शाखा द्वारा इंजीनियर्स डे पर सोमवार शाम 6.30 बजे पीएचईडी वृत कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कॉर्डिनेटर प्रदीप बारुपाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में समस्त सरकारी विभागों निगमों के अभियंता भाग लेंगे। उन्होंने सभी अभियंताओं से समय पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है।

चोरीकरते दो गिरफ्तार

पोकरण.क्षेत्रकी नाचना तहसील में जलदाय विभाग में रविवार देर शाम दो मोटरें चोरी करते समय कार्मिक ने दो चोरों को पकड़ लिया। जलदाय विभाग के कर्मचारी भंवरसिंह ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज बताया कि वह नाचना स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय में बैठा था। तभी नाचना क्षेत्र के निवासी मांगीलाल सांसी तथा मोहनराम मोटरें चोरी कर ले जा रहे थे। उन्हें देखने पर रोकने का प्रयास किया। जिस पर उन्होंने कार्मिक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों की गिरफ्तार कर लिया।

ट्रकपलटने से चालक घायल

जैसलमेर.लाणेलागांव से पहले ट्रक असंतुलित होकर पलटने से चालक घायल हो गया। 108 से मिली जानकारी के अनुसार लाइम स्टोन की ढुलाई में लगा ट्रक जैसलमेर से सोनू जा रहा था। लाणेला गांव के पास ट्रक असंतुलित हो गया। इस दौरान ट्रक के चालक की तरफ का दरवाजा खुल गया। जिससे चालक अभयसिंह (23) पुत्र चंदनसिंह निवासी हाबूर गिर गया। हादसे में अभयसिंह को चोटें आई है।

खेलकूदप्रतियोगिता 18 से

जैसलमेर.59वींखेलकूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालयी छात्र-छात्रा नगरपालिका क्षेत्र महर्षि दयानं