सगे भाई की धारदार हथियार से हत्या
पुलिसथाना सांकड़ा के ग्राम पंचायत ओला में शनिवार रात को एक भाई ने अपने ही भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की। शनिवार रात को आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के बड़े भाई पप्पूसिंह पुत्र भंवरसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कालूसिंह पुत्र भंवरसिंह मंदबुद्धि था। रात को भोपालसिंह से उसकी कहासुनी हो गई। शराब के नशे में भोपालसिंह ने धारदार हथियार से उस पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भोपालसिंह को गिरफ्तार किया।