पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स बाढ़ पीड़ितों को देंगे सहायता राशि

पेंशनर्स बाढ़ पीड़ितों को देंगे सहायता राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानपेंशनर समाज जिला शाखा जैसलमेर की ओर से कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने का निर्णय लिया गया है। पेंशनर समाज के अध्यक्ष रमेशचंद्र जोशी ने बताया कि देश के विभिन्न भागों में विशेषकर जम्मू कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया है। हमारा दायित्व बनता है कि हम इस आपदा में पूर्ण सहयोग करें।

समाज के जितेन्द्र भाटिया ने सभी पेंशनर साथियों से अनुरोध किया है कि वे प्रधानमंत्री सहायता कोष में कम से कम 250 रुपए अधिकतम इच्छानुसार जमा करवाएं। यह राशि अध्यक्ष, सचिव पेंशनर समाज जैसलमेर पोकरण के पास जमा करवाई जा सकती है। यह राशि 80 जीजी में आयकर मुक्त होगी।