पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षित नहीं है महापुरुषों की प्रतिमा

सुरक्षित नहीं है महापुरुषों की प्रतिमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके चौराहों के सौंदर्यीकरण तथा महापुरुषों की याद में नगरपालिका द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई गई थी।

वर्तमान में इन चौराहों पर लगे महापुरुषों की प्रतिमाओं के हाल बेहाल हैं। कुछ चौराहों पर लगी प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं तो कहीं पर अतिक्रमण के कारण चौराहों की स्थित दिन बदतर होती जा रही है।

जयनारायणव्यास चौराहा

नेशनलहाइवे 15 पर स्थित जयनारायण व्यास चौराहा पर लगी शेरे राजस्थान तथा पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास की प्रतिमा की स्थापना के बाद से आज तक सार संभाल नहीं की गई।

लगभग एक माह पूर्व व्यास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। सामाजिक विवाद से बचने के लिए पालिका ने इस प्रतिमा पर कपड़ा बांध दिया। लेकिन नई प्रतिमा नहीं लगाई गई।

डॉ.भीमराव अम्बेडकर चौराहा

रेलवेस्टेशन मार्ग स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौराहा पर बाबा साहेब की छोटी प्रतिमा लगी थी। असामाजिक तत्वों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। बाद में जनसहयोग से आदमकद प्रतिमा लगाई गई। उद्घाटन के अभाव में इस प्रतिमा को ढ़के रखा। बाद भी असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई। आमजन की मांग पर प्रशासन ने चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन दिया। हाल ही में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर लगे कपड़े को हटाकर पॉलीथिन पहना दी। आमजन की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे इस लिए प्रशासन ने प्रतिमा को पुन: कपड़े से ढ़क दिया।

गांधीचौराहा

शहरकी ह्रदय स्थली गांधी चौक पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा भी अतिक्रमण से घिरी हुई है। सब्जीविक्रेताओं द्वारा लगाए गए पर्दों को गांधी चौराहा पर लगी रेलिंग से बांध दिया गया है। ऐसे में प्रतिमा दिखाई भी नहीं देती। गांधी जयंती तथा अन्य जुलूस आदि कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

^शहरके चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अम्बेडकर चौराहा पर लगी प्रतिमा का समारोह कर अनावरण किया जाएगा। शेरे राजस्थान की नई प्रतिमा के लिए आदेश दिए जा चुके हैं। महात्मा गांधी की प्रतिमा को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

सुनीलकुमार बोड़ा, अधिशासीअधिकारी, नगरपालिका पोकरण

पोकरण. अम्बेडकरसर्किल पर कपड़े से ढ़की है बाबा साहेब की प्रतिमा।

पोकरण. कपड़ेसे ढ़