पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बस के साथ दौड़ रही अवैध बस को बंद करवाने की मांग

रोडवेज बस के साथ दौड़ रही अवैध बस को बंद करवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलसूण्ड अस्पताल में अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान

सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र फलसूण्ड में फैली अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों के साथ-साथ परिजनों का भी बुरा हाल है। चिकित्सकों के अभाव में कम्पाउंडर द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत भी की गई। लेकिन कोई कार्रवाई की गई है। ही नया कम्पांउडर चिकित्सक लगाया गया है। ग्रामीण भैराराम कबीराराम ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी मनमानी करते हैं। ग्रामीणों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य केंद्र फलसूण्ड में पच्चीस से तीस हजार की आबादी है। यह उप तहसील मुख्यालय है। यहां पर महिला रोग चिकित्सक का पद स्वीकृत नहीं है। प्रसव नर्सिंग कर्मचारियों के भरोसे हो रहा है। लोगाें को नि:शुल्क दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रतिदिन 100 से 180 का आउटडोर रहता है। माह में चालीस से अधिक प्रसव होते हैं।

^फलसूंडसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रही मनमानी के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो आज ही इस संबंध में नोटिस जारी कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बी.के.प्रजापत,ब्लॉकसीएमएचओ, पोकरण

^फलसूंड अस्पताल की शिकायत के संबंध में जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नैनारामनायक, सीएमएचओ,जैसलमेर

फलसूंड. सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र।

फलसूंड. खुलापड़ा प्रसूता कक्ष।