- Hindi News
- जर्जर भवन के कारण खराब हो रहे हैं लाखों रुपए के उपकरण
जर्जर भवन के कारण खराब हो रहे हैं लाखों रुपए के उपकरण
कस्बेमें स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के भवन में जगह जगह दरारें आने एवं बरसात के दौरान छत से पानी का रिसाव होने के कारण लाखों रुपए के उपकरण खराब होने के साथ ही भवन में रह रहे कार्मिकों में भय बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि टेलीफोन एक्सचेंज की भवन ग्राम पंचायत से किराए पर लिया हुआ है। ऐसे में बीएसएनएल के अधिकारी ग्राम पंचायत द्वारा मरम्मत की बात कह रहे हैं। ऐसे में इस जर्जर भवन से हर समय खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद इस ओर तो विभाग ध्यान दे रहा है और ही ग्राम पंचायत। जिसके चलते इन दिनों बारिश होने पर एक्सचेंज में लगे उपकरणों को ढ़कना पड़ रहा है। ताकि करोड़ों रुपए का नुकसान नहीं हो।
^टेलीफोनएक्सचेंज भवन जर्जर होने के संबंध में मरम्मत के लिए दो बार पत्र व्यवहार किया गया। फिर भी मरम्मत नहीं हुई ऐसे में हर समय डर बना है।
भगाराम,एसडीटीओ,बीएसएनएल पोकरण