संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न
संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न
फतेहगढ़.कस्बेके आदर्श विद्या मंदिर में फतेहगढ़ संकुल के छह विद्या मंदिरों की लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गई। संकुल प्रमुख घेवरसिंह ने बताया कि विभिन्न वर्गों के 114 विद्यार्थियों ने सुलेख , श्रुतिलेख, चित्रकला, और कविता कहानी लेखन, अखण्ड भारत मानचित्र प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। समापन समारोह में जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख भगवानाराम, आविम प्रधानाचार्य भंवरलाल के सानिध्य में संपन्न हुआ। सभी प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन चेतनराम वर्मा ने किया।
शिक्षकके अभाव में चरमराई राप्रावि की व्यवस्था
भीखोड़ाई.ग्रामपंचायत बलाड़ के अंतर्गत शिवनगर ग्राम में भैंसानाड़ा स्थित राप्रावि में 67 छात्रों पर एक मात्र शिक्षक होने के कारण शिक्षण व्यवस्था चरमराने के कारण छात्रों का भविष्य बर्बाद होते देख अभिभावक बेहद चिंतित हैं। वार्ड पंच गंगाराम ने बताया कि पूर्व में दो विद्यालय में दो शिक्षक लगे हुए थे। लेकिन एक अध्यापक प्रतिनियुक्ति निरस्त होने के संबंधित विद्यालय में चले जाने के कारण एक मात्र शिक्षक द्वारा 67 छात्रों को संभालना मुश्किल होने के साथ ही डाक लाने ले जाने में व्यस्त रहने एवं शिक्षण व्यवस्था लडख़ड़ाई हुई है। इसके चलते छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से अतिरिक्त शिक्षक लगाने की मांग की।
अंग्रेजीविषय का प्रशिक्षण संपन्न
जैसलमेर.आदर्शविद्या मंदिर में चल रहा अंग्रेजी विषय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसमें पोकरण संकुल से 2 जैसलमेर संकुल से 10 तथा फतेहगढ़ संकुल से 6 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में चन्द्रभान खत्री ने शिक्षक एक भावी युग निर्माता विषय पर विचार प्रकट किए। पांच सत्रों में अंग्रेजी विषय के शिक्षण, स्पोकन तथा जांच कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक भोजाराम तथा कंवराजसिंह थे। समापन सत्र में स्थानीय समिति के अध्यक्ष मनोहरसिंह ने शिक्षण कार्य कैसे करवाएं, विषय पर जानकारी दी। प्रधानाचार्य बीरमाराम ने प्रशिक्षणार्थियों को उतम शिक्षण कार्य करवाने की बात कही।]
प्रयोगशालाका निर्माण करवाया
फतेहगढ़.फेगमिलइंडिया लिमिटेड द्वारा राउमावि मोहनगढ़ में 8 लाख की एक प्रयोगशाला का निर्माण करवाया गया है। साथ ही खेल सामग्री वाटर प्य