पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज

बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज

जैसलमेर. बिजलीचोरी निरोधक थाने में बिजली चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। थानाधिकारी तेजाराम ने बताया कि विजिलेंस एक्सईएन विजय कुमारी बिहारी ने मोहनगढ़ में मुरलीधर सुथार, गणेश कुमार जांगिड़ नीमराज खत्री के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करवाया।

चारणसमाज की बैठक आज

जैसलमेर. श्रीकरणीमंदिर परिसर स्थित चारण छात्रावास में रविवार को सुबह 11 बजे चारण समाज के मौजीज गणमान्य बुजुर्गों और युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रखा गया है। मुख्य संचालक चारण समाज शक्तिदान रतनू ने बताया कि इस बैठक के अवसर पर सामाजिक गतिविधियों की रुपरेखा का निर्धारण एवं छात्रावास के सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के लिए नियमावली को अंतिम रुप प्रदान किया जाएगा। रतनू ने इस बैठक में सभी समाज बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होवें।

धरना5वें दिन भी जारी

जैसलमेर. राजस्थानजनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ का शनिवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। शनिवार को गोविंदाराम, देवीसिंह, सगताराम मुकेश खां धरने पर बैठे।

शिविर16 17 को

जैसलमेर. गफूरभट्ठा कच्ची बस्ती में आरयूआईडीपी विभाग द्वारा निर्मित पानी की टंकी से पानी की सप्लाई चालू कर दी गई है। नगरपरिषद आयुक्त के अनुसार इस कच्ची बस्ती में जिनका नियमन हो चुका है और पानी कनेक्शन नहीं है उनका पानी का कनेक्शन किए जाने के लिए नगर परिषद् द्वारा 16 17 सितंबर को गफूर भट्ठा कच्ची बस्ती में एम ब्लॉक में स्थित सामुदायिक भवन में शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें नगर परिषद् के कर्मचारी तथा जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

ब्रहमसरट्रस्ट की बैठक 16 को

जैसलमेर. दादाजिनकुशल सूरी ट्रस्ट ब्रहमसर के ट्रस्ट मण्डल की बैठक अध्यक्ष दानमल डुंगरवाल जोधपुर की अध्यक्षता में नवसारी, गुजरात में 16 सितंबर को म.सा मनोज्ञ सागर के सानिध्य में रखी गई है। ट्रस्ट के प्रबंधक मंत्री ज्ञानीराम मालू रामसर ने बताया कि इस बैठक में गत बैठक के प्रस्तावों की पुष्टि एवं समीक्षा की जाएगी। गत दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों से महाराज साहब को अवगत कराया जाएगा।

दोआरोपी और गिरफ्तार

नाचना. क्षेत्रके आसकंद्रा गांव में हुए विवाद को लेकर शनिवार को पुलिस ने दो नामजद