पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘पहचान जैसलमेर’ पुस्तिका का विमोचन

‘पहचान जैसलमेर’ पुस्तिका का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की पहचान के रूप में दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित की गई पुस्तक पहचान जैसलमेर का शनिवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर एन.एल. मीना पोकरण में नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी देवी ने विमोचन किया।

दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तिका में जनप्रतिनिधियों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को शामिल किया गया है। वहीं जिन समाजसेवियों ने सेवाभाव से लोगों की सेवा की उनके बारे में भी जानकारी दी गई है।कलेक्टर चैम्बर में पुस्तिका विमोचन के अवसर पर बाड़मेर संस्करण के यूनिट हैड अरविंद पारीक, एसएमडी मैनेजर मोहन सैनी, ब्यूरोचीफ विमल शर्मा, सुधीर थानवी, आर.के. व्यास, मदन विश्नोई, राजेश जैन उपस्थित थे।

पोकरण.पोकरणमें नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी देवी की अध्यक्षता में विमोचन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष के साथ भणियाणा नायब तहसीलदार आईदान पंवार, हरिग्रुप एवं हरिमोटर्स के एमडी हरिसिंह मोडरडी, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण रंगा, त्रिलोचना होटल एवं रेस्टोरेंट के एमडी डॉ. तरुण माली तथा कैलाश पंवार उपस्थित थे।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तिका में जहां ग्राम पंचायतों में सरपंचों द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। वहीं पालिका क्षेत्र में भी किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

इस अवसर पर हरिग्रुप के एमडी हरिसिंह मोडरडी, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण रंगा, त्रिलोचना होटल रेस्टोरेंट के एमडी डॉ. तरुण पंवार ने भी दैनिक भास्कर की पुस्तिका की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर पोकरण दैनिक भास्कर के चैतन्य मोहन केवलिया, जे.आर. चौधरी तथा कैलाश माली भी उपस्थित थे।

पोकरण. पुस्तिकाका विमोचन करतीं नगरपालिकाध्यक्ष छोटेश्वरी देवी।

जैसलमेर. पहचानजैसलमेर पुस्तिका का विमोचन करते कलेक्टर अन्य।