पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस थाने में शव को रखकर प्रदर्शन

पुलिस थाने में शव को रखकर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के झलारिया के ग्रामीणों ने शनिवार शाम को पुलिस थाना पहुंचकर मुख्य द्वार के सामने महिला का शव रखकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पाकर डिप्टी धर्माराम, थानाधिकारी प्रेमदान सहित समस्त पुलिस जाब्ता मुख्य द्वार पर तैनात हो गया तथा ग्रामीणों की मांग को सुना। वहीं डिप्टी धर्माराम द्वारा मृतका के पति को मुल्जिम की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीणों ने शव को उठाया।

यहहै प्रकरण

झलारियानिवासी धर्माराम पुत्र नथूराम ने बताया कि वह बालेसर में मजदूरी करता है। 10 सितंबर को सुबह 11 बजे कस्तुराराम उर्फ कालू पुत्र भींयाराम भील निवासी लवां उसकी प|ी पप्पू (32) को बहला कर ले गया। वहीं रास्ते में महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल अवस्था में पोकरण रोड पर फेंक दिया। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शहरवासियों ने उसे पोकरण अस्पताल पहुंचाया। जहां से जोधपुर रैफर कर दिया। जोधपुर में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जिस पर धर्माराम ने पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया। तीन दिन बाद भी आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने पर गुस्साए ग्रामीण शव लेकर पोकरण लेकर आए तथा पुलिस थाना के सामने प्रदर्शन किया।

डिप्टीके आश्वासन पर शांत हुआ माहौल

सूचनापर डिप्टी धर्माराम मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा महिला के परिजनों से समझाइश की जा रही थी। डिप्टी ने बताया कि जूनागढ़ से आरोपी कस्तुराराम को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पोकरण लाया जाएगा। आरोपी के गिरफ्तार होने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद शव उठाया गया।

पोकरण. आक्रोशितग्रामीणों से समझाइश करते पुलिसकर्मी।