पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार माह से सुखी पड़ी जीएलआर

चार माह से सुखी पड़ी जीएलआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. पोकरण(आंचलिक)

ग्राम पंचायत डिडाणिया के राजस्व गांव सिणला में पिछले चार माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। जिसके चलते ग्रामीणों को महंगे दामों पानी मंगवाना पड़ रहा है।

ग्रामीण बुधाराम सोलंकी ने बताया कि सिणला गांव में पिछले चार माह से पेयजल सप्लाई नहीं आने के कारण ग्रामीणों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा जीएलआर का निर्माण करवाकर पाइप लाइन से जोड़ दिया। उसके बाद भी जीएलआर पिछले चार माह से सूखी पड़ी है। जिसके चलते ग्रामीणों को छ:-आठ सौ रुपए देकर पानी मंगवाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा पांच वर्ष पूर्व एका से सिणला तक पाइप लाइन बिछाई गई तथा पाइप लाइन बिछाने के बाद मात्र तीन-चार बार पेयजल की सप्लाई की गई। उसके बाद पाइप लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण जीएलआर में पानी नहीं पहुंचने के कारण जीएलआर सुखी पड़ी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध जलदाय विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर ठोस कदम नहीं उठाने के कारण ग्रामीणों में महंगे दामों पानी का टैंकर डलवाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।

पोकरण. सिणलामें चार माह से सूखी पड़ी है जीएलआर।