पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन

जैसलमेर. आगामीनगरपरिषद चुनाव 2014 को दृष्टिगत रखते हुए नगर परिषद क्षेत्र जैसलमेर के वार्ड संख्या 1 से 35 तक की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन का 13 सितंबर को संबंधित समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं नगर परिषद कार्यालय जैसलमेर ईआरओ कार्यालय जैसलमेर के नोटिस बोर्डों पर चस्पा कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) गजेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन को देखकर दावे एवं आपतियां निर्धारित तिथि तक पेश कर सकते हैं।

जैनको श्रद्धांजलि दी

जैसलमेर. गांधीबाल मंदिर उप्रावि में शिक्षाविद स्व. सौभाग्यमल जैन की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बाल विकास मंडल के मंत्री राजेन्द्र व्यास भोपत ने जैन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन जैसलमेर में शिक्षा के क्षेत्र में तीन पीढ़ियों के गुरु थे। उन्होंने हिन्दी, अंग्रेजी तथा संस्कृत जैसे विषयों का अध्ययन करवाया तभी उन्हें राज्य सरकार ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहनसिंह भाटी ने कहा कि जैन ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा के क्षेत्र में व्यतीत किया। कार्यक्रम के संचालक श्रीगोपाल व्यास ने कहा कि गुरु ज्ञान रूपी दीपक से समाज प्रकाशवान करता है उसी प्रकार जैन का संपूर्ण ज्ञान हमारे लिए हमेशा पथ प्रदर्शक रहेगा। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नहींमिला बारीबंदी का पानी

रामगढ़. कस्बेके नहरी क्षेत्र में स्थित आसूतार वितरिका में बारीबंदी का पानी नहीं चलने से फसलें जलने के कगार पर पहुंच चुकी है। किसान अलादीन, थारूखान, भोलूराम, गोपीराम आदि ने बताया कि आसूतार वितरिका में पिछले दो माह से सिंचाई का पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया है। ऐसे में किसान पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। पानी के अभाव में फसलें जलने के कगार पर पहुंच चुकी है। किसानों ने बताया कि आसूतार वितरिका उससे निकले सभी माइनरों में 7 दिन की बारीबंदी के दौरान मात्र एक दिन ही पानी चलाकर बंद कर दिया जाता है। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते नहरों में सिंचाई तो क्या पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। किसानों के मुताबिक नहरों में पानी चलाने के आंकड़े केव