पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट गाइड संघ का 39वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित

स्काउट गाइड संघ का 39वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के खेतोलाई गांव में स्काउट गाइड स्थानीय संघ का 39वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता मांगीलाल विश्नोई अज्ञात ने की। इस अधिवेशन 46 संभागियों ने भाग लिया।

प्रभारी सहायक जिला कमिश्‍नर रेंवताराम बारूपाल तथा सचिव कमल किशोर व्यास ने स्काउट गाइड को जागृति देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसके साथ ही संस्था प्रधानों को कोटामनी शीघ्र जमा करवाने की अपील की। सचिव कमल किशोर व्यास ने गत वर्ष का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। नई कार्यकारिणी के दौरान मांगीलाल विश्नोई अज्ञात को अध्यक्ष चुना गया। पुरुष वर्ग में उपाध्यक्ष पद पर हरिग्रुप के हरिसिंह मोडरडी, नवनारायण व्यास, जेठमल रामावत तथा हरिवंश आर. व्यास का सर्वसम्मति से चयन किया गया। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती सुषमा विश्नोई, भगवती थानवी को चुना गया। प्रभारी कमिश्‍नर के रूप में रेवंताराम बारूपाल को चुना गया। सचिव के पद पर कमलकिशोर व्यास, ऊषा पुरोहित तथा सहसचिव के पद पर उदाराम विश्नोई को चुना गया। संस्था प्रधान प्रतिनिधि के पद पर दलपतसिंह भाटी, भागीरथ सिन्हा को चुना गया। स्काउट प्रतिनिधि के पद पर मूलगिरी मंगलाराम को, ट्रेनिंग काउंसलर के पद पर आमसिंह, क्वाटर मास्टर के पद पर मनोज पुरोहित, अंकेक्षक श्यामसुंदर बोहरा तथा कोषाध्यक्ष के पद पर लूणकरण पालीवाल को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी की बैठक का समूचा विवरण उदाराम ने पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार विश्नोई ने स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। सीओ स्काउट जसवंतसिंह ने स्काउट के नवाचारों की जानकारी दी। सीओ गाइड मोनिका यादव ने गाइड की संख्या वृद्धि सक्रिय करने की चाह प्रकट करते हुए संस्था प्रधानों से अपील की। इस अवसर पर रेंवताराम बारूपाल ने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक प्रशिक्षण एवं जांच शिविर आशापुरा में आयोजित किया जाएगा।