- Hindi News
- सिणला से पंचपीपली मार्ग का डामरीकृत करवाने की मांग
सिणला से पंचपीपली मार्ग का डामरीकृत करवाने की मांग
भास्कर न्यूज. पोकरण(आंचलिक)
सिणला के ग्रामीणों ने शनिवार को उपखंड अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सिणला से पंचपीपली जाने वाली सड़क मार्ग को डामरीकृत करवाने की मांग की।
ग्रामीण भोमाराम ने बताया कि पोकरण से सिणला, सिणला से जलधरी, जलधरी से पंचपीपली तक पंचायत पंचायत डिडाणिया द्वारा इस मार्ग पर ग्रेवल सड़क का निर्माण करवाया गया था। उसके बाद इस मार्ग पर एक बार भी मरम्मत नहीं होने के कारण इस मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त गहरे गड्ढे हो गए। जिसके चलते आमजन आने जाने वाले राहगीरों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध सांसद, क्षेत्रीय विधायक जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया। उसके बाद भी प्रशासन द्वारा इस मार्ग को डामरीकृत नहीं किया जा रहा है। इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहन चालकों राहगीरों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत डिडाणिया द्वारा दस वर्ष पूर्व ग्रेवल सड़क बनाई गई तथा उसकी मरम्मत नहीं होने के कारण यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने उपखंड अधिकारी से तत्काल इस मार्ग पर डामरीकृत करवाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में रामलाल, मोतीलाल, ब्रजमोहन, प्रकाश कुमार, बुधाराम, आईदानराम, अलसाराम, चूनाराम, सतारखां, शालेमोहम्मद, रमजानखां, बसीरखां सहित कई लोगों के हस्ताक्षर थे।