नोडल विद्यालयों की बैठक 1 को
पोकरण. राजकीयमाध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा में समस्त नोडल क्षेत्र के विद्यालय की बैठक 1 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी प्रधानाध्यापक मासिक सूचनाओं सहित उपस्थित होंगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा की जाएगी। स्वच्छ अभियान के अंतर्गत की जाने वाली कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। प्रधानाध्यापक शाला समंक भरकर अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएंगे।